चित्रकूट। भरतकूप कस्बे से जिस स्थान से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की शुरुआत हुई है, उस स्थान पर नाला बनवाने की मांग की ग्रामीणों ने डीएम से की है।
उनको दिए पत्र में कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ऊंचाई अधिक होने से इसके किनारे की बस्तियों में जलभराव होता है।
बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे एक्सप्रेसवे किनारे बसे बीडर पुरवा व ज्ञानी पुरवा में जलभराव हो जाता है।
पानी घरों के अंदर तक चला जाता है। समस्या के निदान के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद भी नाला नहीं बनाया गया।
समाजसेवी राजकुमार वर्मा, कमलेश प्रसाद, मोहन प्रसाद भी शामिल रहे।