चित्रकूट। जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड और ओपीडी में मरीजों के इलाज समेत अन्य गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। इन स्थलों पर कैमरे लगा दिए गए हैं।
ओपीडी से लेकर इमर्जेंसी वार्ड में अक्सर मरीजों को इलाज समय से न मिलने की शिकायतें रहती हैं। ऐेसे में मौके पर डॉक्टर व स्टाफ की मौजूदगी की जानकारी कैमरे से हो सकेगी। व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।
ऐसे में अब वार्डों में मरीज कैमरे की नजर में होंगें। इलाज के बारे में भी जानकारी हो सकेगी। इसके अलावा अन्य तमाम घटनाओं की निगरानी जांच में आसानी होगी।
सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वार्ड कैमरे से लैस है। इमर्जेंसी वार्ड व ओपीडी में इसका इंतजाम कराया गया है।
कई अन्य स्थलों के खराब कैमरे भी बदले गए हैं। इससे सभी जगह पर जानकारी एक स्थान से मिल सकेगी।