फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः गोशालाओं में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ठंड को देखते हुए बुंदेली सेना ने जिलाधिकारी से गोशालाओं में पर्दे और अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। कहा कि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में दस दिन का समय लग जाएगा। तब तक ठंड भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर गोशालाओं में टीनशेड की व्यवस्था है। ठंड में बेजुबानों को बचाने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने जरूरी हैं। सभी गोशालाओं में बोरे या तिरपाल के पर्दे लगाना और अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए।
बुंदेली सेना ने अन्ना जानवरों की सुरक्षा के साथ ही सभी गोशालाओं में मवेशियों के चारे-पानी के इंतजाम और बेहतर किए जाने की मांग की है। साथ ही जिला चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी और पीएचसी में भी मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए अलाव के प्रबंध किए जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें