मारकुंडी अस्पताल में प्रसव वार्ड का शुभांरभ करते मानिकपुर सीएचसी प्रभारी डा. राजेश सिंह व मौजूद ?
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारकुंडी में शनिवार को प्रसव केंद्र का शुभारंभ किया गया। आदिवासी महिलाओं और मानिकपुर सीएचसी प्रभारी ने फीता काटकर पीएचसी का उद्घाटन किया।
मानिकपुर सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने के क्रम में मारकुंडी में प्रसव केंद्र का शुभारंभ किया गया है। बताया कि अभी तक इस क्षेत्र की प्रसूताओं को प्रसव के लिए मानिकपुर जाना पड़ता था। मारकुंडी पीएचसी में प्रसव की सुविधा उपलब्ध होने से आस पास के गांवों की प्रसुताओं को मानिकपुर तक की दूरी नहीं तय करनी पडे़गी।
पिरामल फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट टांसफार्मेशन मैनेजर कमल भट्टाचार्य ने बताया कि नीति आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक घर पर होने वाले प्रसव को समाप्त करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से काम किया जा रहा है। मारकुंडी क्षेत्र में डिलीवरी प्वाइंट होने से संस्थागत प्रसव की संख्या बढे़गी। इस दौरान मारकुंडी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष, डीएमएचसी अरुण कुमार व बीटीओ विमल कुमार मौजूद रहे।