फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शक्तों को मिल रही उच्च शिक्षा की डिग्री

Wed, 26 Jul 2017 11:40 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोही(चित्रकूट)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय का 17वां  स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके साथ ही परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
       विश्वविद्यालय के अष्टावक्र  सभागार में बुधवार को महात्मागांधी ग्रामोद्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत कर कहा कि विकलांग विश्वविद्यालय में नि:शक्तों को उच्च शिक्षा की डिग्री दी जाती है। जिससे कई नि:शक्त आज उच्च पद पर हैं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि जगद् गुरू ने जितनी रचनाएं लिखी हैं उसको पूरे जीवन में पढ़ पाना संभव नहीं है। दीनदयाल शोध   संस्थान संगठन के सचिव अभय महाजन ने कहा कि भगवान राम के सेतु निर्माण में जिस तरह गिलहरी ने प्रयास किया उसी तरह से हम लोग इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनवाने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. ज्योति विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना एवं जगदगुरू द्वारा रचित कुल गीत प्रस्तुत किया। संगीत शिक्षक विशेष नारायण ने स्वरचित गीत आया आया स्थापना दिवस आया... प्रस्तुत किया। इसके अलावा विश्वविवद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र्रस्तुत किये। विश्वविद्यालय के  वित्त अधिकारी रामपति मिश्र ने विश्वविद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कुलपति योगेश चंद्र दुबे, कुल सचिव प्रो गिरिजा प्रसाद दुबे, गीता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें