चित्रकूट। जिले के जरिहा गांव की दीप्ति सिंह ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सेवानिवृत्त सैनिक की पुत्री दीप्ति को उप निबंधक का पद मिला है।
जिले के जरिहा गांव के निवासी पूर्व सैनिक जीएल सिंह व विमला सिंह की पुत्री दीप्ति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर उप निबंधक पद में चयनित हुई हैं। दीप्ति ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से बीएससी आईटी किया है। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गई। दीप्ति को दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल हुई है। उनके चयन पर परिजनों ने खुशी जताई है। (संवाद)