फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: युवा मतदाताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदान का महत्व बताया गया। अन्य प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। बुजुर्ग व युवा मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक आनंद ने गुरुवार को चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में जेपी इंटर कालेज, सीआईसी, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, जेएम पब्लिक आवासीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र, छात्राओं के बनाए गए भारत के मानचित्र, रंगोली का अवलोकन कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संकल्प दिलाया।
छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। रंगोली, चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता में आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, सदर एसडीएम सौरभ यादव, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान, नायब तहसीलदार कर्वी मंगल यादव, स्वीप आइकॉन मैयादीन पटेल, शंकर लाल गुप्ता, सुरेश प्रसाद, लालमन, डॉ. आलोक शुक्ला, सभासद शंकर यादव सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे के तुलसी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम प्रमोद कुमार झा व सीओ निष्ठा उपाध्याय मौजूद रहे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें