शहर के ट्रैफिक चौराहे का सुंदरीकरण कराने के लिए प्रस्तावित निर्माण की जानकारी लेते डीएम अभिषेक ?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के ट्रैफिक चौराहे का सुंदरीकरण कराने के लिए डीएम आनंद अभिषेक ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक तकनीक से चौराहे की साज सज्जा कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
डीएम ने बताया कि ट्रैफिक चौराहे का अतिक्रमण हटाने के बाद अब सुंदरीकरण करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता व पालिका के जेई संतोष सिंह राठौर से कहा कि इंजीनियरों से संपर्क करके डिजाइन फाइनल कराकर कार्य शुरू कराया जाए। चौराहे का चौड़ीकरण कर बीच में प्लेटफार्म बनाकर स्टील की रेलिंग लगाएं। धनुष आकार की लाइटिंग लगाएं, जो देखने में सुंदर लगे।
उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत आरएस वर्मा से कहा कि चौराहे के किनारे लगे विद्युत पोल, हाईमास्ट लाइट व ट्रांसफार्मर को दूसरे स्थान पर लगाया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी पूजा यादव, पालिका के अधिशासी अभियंता राम अचल कुरील सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कमल किशोर आदि मौजूद रहे।