फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दुष्कर्म के आरोपी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17 सीकेटीपी 03 जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी शैलेंद्र। आर्काइव
विज्ञापन

चित्रकूट। दुष्कर्म और पॉक्सो के एक आरोपी आठ जून को न्यायालय परिसर से फरार हो गया था और चार किमी दूर एक गांव में ट्रांसफार्मर के तार पकड़ लिया था। इससे वो काफी झुलस गया था। प्रयागराज में इलाज के दौरान मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बरगढ़ के कोलहाई निवासी राज बहोर ने बताया कि उसके बेटे शैलेंद्र कुमार पर दो साल पहले दुष्कर्म और पॉक्सो की प्राथमिकी बरगढ़ थाना में दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर जेल भेजा था। न्यायालय में पेशी पर न आने के कारण उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। आठ जून को वारंट रद्द कराने पिता के साथ बेटा न्यायालय आया था। जहां सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने उसे हिरासत में लेने के निर्देश दिए तो लिखापढ़ी शुरू होते ही शैलेंद्र न्यायालय से भाग गया। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि शैलेंद्र लौढिया बुजुर्ग गांव के बाहर ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और बिजली के तार छू लिये, जिससे वह झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां मंगलवार की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हाे गई। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान झुलसे युवक की मौत की जानकारी मिली है। हिरासत में लेने के बाद भागता तो कर्मचारियों पर कार्रवाई होती। इसमें किसी की लापरवाही सामने नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें