फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पारिवारिक विवाद में महिला-बच्ची पर जानलेवा हमला

Sun, 15 Nov 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सरधुआ थाना क्षेत्र के बिहरवा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला और एक बच्ची पर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन

महिला ने अपने पति, चचेरे ससुर और देवर पर कुल्हाड़ी व चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब दस साल की बच्ची को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन

निशा ने बताया कि उसके पति दुर्गा प्रसाद, चचेरे ससुर धनराज व देवर पप्पू ने जान से मारने की नीयत से उस पर वार किया। सूचना मिलने पर थाना सरधुवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर पहुंचाया। घटना में घायल महिला के भाई फतेहपुर के गोपालपुर निवासी मंगत प्रसाद ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरधुआ थाना के कार्यवाह प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि तहरीर में बहनोई का जिक्र किया है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें