राजापुर। यमुना नदी में डूबे किसान का शव 20 घंंटे बाद मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
सरधुआ थाना क्षेत्र के बक्टाखुर्द गांव के दो किसान रामनारायण व रामभरोसे गुरुवार की सुबह दस बजे यमुना नदी में भैस को पानी पिला रहे थे। इसी दौरान किसान रामनारायण के गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। दिन भर गोताखोर उसकी तलाश करते रहे। जब रात हो गई तो तलाश बंद कर दी गई। शुक्रवार की सुबह ६ बजे उसका शव जिस स्थान पर डूबा था। लगभग सौ मीटर दूरी पर शव पानी में उतराता हुआ मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मृतक की पत्नी बदमिया देवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र तीन पुत्री हैं।