फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 24 घंटे बाद नदी में डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना अंतर्गत मऊ कस्बे के यमुना नदी मे रविवार को डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद सोमवार की सुबह एडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाला। शव बाहर आते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के अतरौली थाने के मुरैना गांव के आशीष केशरवानी (24) की बड़ी बहन पिंकी की शादी मऊ कस्बे के द्वारिका प्रसाद के साथ हुई थी। वह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। रविवार की सुबह यमुना नदी में नहाने के लिए चला गया। गहराई अधिक होने के कारण डूब गया था। जिसके शव का दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया।थानाध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें