फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव , हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूटधाम कर्वी व खोह रेलवे लाइन के बीच ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराई। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो शव को देखकर हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी फूल शंकर ने बताया कि उसका पुत्र नीरज (22) रविवर की शाम घर से नागपुर जाने की बात कह निकला था। देर रात रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव मिला है। घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को हुई तो शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। मृतक के चाचा सुखेंद्र ने बताया कि नीरज नागपुर मे एक प्राइवेट कंपनी मे रह कर काम करता था। चार दिन पूर्व वह घर आया था। रविवार को वापस जाने को घर से निकला था। सोमवार की सुबाह पुलिस के फोन आने पर घटना की जानकारी हुई। मृतक दो भाइयो मे छोटा था। मां राजकुमारी का बेटे की मौत के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के चाचा ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगो ने उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया है। बताया कि उसके सिर मे चोट है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी अजय भदौरिया ने बताया कि ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत होने की संभावना है। हत्या की आश्ंाका की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलि ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें