फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गमछे का फंदा लगा युवक का शव जमीन पर मिला, हत्या का आशंका

Sun, 26 Oct 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-11- परिचय- राजापुर के सुरवल गांव में युवक की मौत के बाद गमगीन खड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। सरधुवा थाना क्षेत्र के सुरवल के मजरा बड़हर का पुरवा में रविवार सुबह एक युवक का शव दूसरे मकान में मिला। गले में गमछे का फंदा था और शव जमीन पर पड़ा था। गमछे का फटा हिस्सा पंखे के कुंडी में लगा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

बड़हर का पुरवा निवासी रज्जू निषाद का बेटा दीपक (20) शनिवार रात करीब आठ बजे घर से नहर की ओर गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इससे चिंतित पिता ने फोन से बात की। उसने बताया कि वह बड़े दादा चुन्नी के घर खाना खाकर आ रहा है लेकिन रात भर वह नहीं आया।
विज्ञापन

दादा ने बताया कि वह यहां से चला गया है। घर न पहुंचने पर परिजन पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे। रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजन दूसरे घर लकड़ी लेने गए तो देखा कि दीपक के गले में गमछा का एक हिस्सा और दूसरा हिस्सा पंखा की कुंडी में बंधा था। सूचना पर थाना प्रभारी रामसिंह मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर जांच की।
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी है। वहीं, युवक की मौत को लेकर गांव में कई प्रकार की चर्चाएं हैं। पिता ने बेटे की हत्या करने की आशंका जाहिर की है। उसके तीन भाई सुभाष, विकास, राजा व एक बहन वंदना है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें