शिवरामपुर(चित्रकूट)। सड़क किनारे किसान का लथपथ शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी। परिजनों ने किसान की हत्या की आशंका जताई है।
घुरेटनपुर गांव निवासी राजू पटेल (35) पुत्र जीतराम का खून से लथपथ शव शुक्रवार की रात शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भैसौंधा पुल के पास सड़क किनारे मिला। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार के घर से ग्राम पंचायत रैपुरवा माफी में नवल किशोर के यहां रिश्तेदारी में जा रहा था। आरोप है कि किसी ने किसान की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। वहीं, शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि किसान को भारी वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। बताया कि किसान के तीन बेटी और एक बेटा है। उसका एक छोटा भाई है। पत्नी सरोज का रो- रोकर बुरा हाल है।
------------
सड़क दुर्घटना में दो घायल
राजापुर। राजापुर स्थित राघवकृष्ण मंदिर के समीप का वीरेन्द्र पुत्र डा शिवनाथ शनिवार की सुबह बाइक से शिवरामपुर स्थित लैनाबाबा जाते समय रास्ते में टैम्पो की ठोकर से घायल हो गया। इसी क्त्रस्म में मुख्यालय के शंकरगंज की सुनीता (50) पत्नी भगवानदास सड़क हादसे में घायल हुई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद