चित्रकूट। नीति आयोग के सूचकांकों की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। अपर सीएमओ के अनुपस्थित होने पर जवाब तलब किया गया। निर्देश दिए कि नीति आयोग के जिन बिंदुओं पर प्रगति कम है, प्रगति बढ़ाएं। ताकि जनपद की रैंकिंग में कमी न हो।
उन्होंने जिला कृषि अधिकारी से कहा कि जनवरी माह से जिन विभागों के बिन्दुओं में कमी आई है। संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर प्रगति कराई जाए तथा समय से फीडिंग कराएं। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)