फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सरेराह क्रशर मालिक का नोटों भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के सिविल लाइन के पास बुधवार की दोपहर को दिनदहाड़े क्रशर मालिक कारोबारी से टप्पेबाजों ने चार लाख अस्सी हजार रुपये उड़ा दिए। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भरतकूप कस्बा निवासी क्रशर मालिक अशोक कुमार गुप्ता पुत्र भैरों प्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार को वह क्रशर प्लांट का बिजली का बिल जमा करने के लिए शहर आया था। साथ में उसका पार्टनर राममिलन भी आया था। जिसको एक बैंक में छोड़कर बिजली का बिल जमा करने के लिए बुलेरो गाड़ी से जा रहा था। रास्ते में गाड़ी पंचर हो जाने के जब उसको खड़ी कर देखने लगा तो एक युवक आया। उसने कहा कि कपडे़ में कुछ गंदगी लगी है। उन्होंने पलट कर देखा कि उसके पैर में गंदगी लग गई थी। बैग को बोलेरो में रखकर पास के एक हैंडपंप में वह धुलने लगे। इसी बीच उसका बैग किसी ने बोलेरो गाड़ी से उड़ा दिया। जिसमें चार लाख 80 हजार रुपये थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें