फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां अभिशाप नहीं सम्मान न सहेंगे अब अपमान

विज्ञापन
फोटो नंबर- 15- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का चेक देने के बाद म? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन व जिला प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि बेटियां खुले आसमान की उड़ान हैं बेटी मां-बाप की शान है अगर मां-बाप न होते तो हम आप नहीं होते मां बाप भगवान का रूप होते हैं। हमारे लिए बेटियां अभिशाप नहीं सम्मान हैं। इस दौरान उन्होंने यूपी में चित्रकूट से पिंक कार्ड योजना की शुरूआत की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नंदी ने कहा कि बेटियाें ने जिले का नाम रोशन किया है। जिला प्रशासन ने पिंक कार्ड योजना लागू कर अच्छी पहल की है। जिला नीति आयोग में चयनित चित्रकूट जिले में पिंक कार्ड से योजना से सभी को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है। कहा कि बुंदेलखंड में आज भी बेटियों के साथ लोग आज भी भेदभाव करते हैं यह ठीक नहीं है। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना जो मुख्यमंत्री ने शुरू की है। इस मौके पर मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र गुप्ता, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम शेषमणि पाण्डेय, सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, एसपी अंकित मित्तल आदि रहे।
--
मेधावियों का किया सम्मान
इसके पूर्व प्रभारी मंत्री सहित सभी अतिथियों ने दिव्यांग विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हाई स्कूल, इंटरमीडिएट बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, पेंशन योजना के लाभार्थियों, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा अन्य लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ व हस्ताक्षर अभियान पर सभी अतिथियों ने हस्ताक्षर भी किया। संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

-------------------------
क्या है पिंक कार्ड योजना
चित्रकूट। जनपद में पहली बार एक नई अभिनव योजना पिंक कार्ड लागू की गई है। जिलाधिकारी शेषमणि पंाडेय ने बताया कि पिंक कार्ड योजना लागू की गई जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्रों के विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा प्रबंधकों के साथ बैठक करके इस अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया गया है जिसमें जनपद के पांच निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रबंधक द्वारा कक्षा 8 तक के पिंक कार्ड धारकों के परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की बात कही है। जिन्हेें आज सम्मानित भी किया गया है। इस पिंक कार्ड योजना के चयनित परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उन योजनाओं में सभी को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें