भरतकूप (चित्रकूट)। प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कस्बे में व्यापारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर जन सुनवाई की। जिसमें पुलिस उत्पीड़न, गंदगी और बिजली की समस्याएं सामने आईं।
भरतकूप कस्बे में कई छोटे व्यापारियों ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि थाने के एक दरोगा व एक सिपाही आये दिन उन्हें अकारण परेशान करते हैं। बस्ती में कोरोना संक्रमण काल के बावजूद समय से सफाई न होने की बात कही गई। जर्जर बिजली व्यवस्था की शिकायत की। राजय्मंत्री ने समस्याओं का समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, जन उद्योग संगठन के अध्यक्ष कल्लूराम गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, शंकर लाल, शंभू सिंह, भगवान दीन त्रिपाठी, बनवारी लाल, सुशील, राजेश, विवेक, अनुज आदि मौजूद रहे।