चित्रकूट। जिले में गेहूं की फसल पकने के साथ ही किसानों के सामने बिजली के लटकते हाईटेंशन तार बड़ी चिंता का कारण बन गए हैं। पिछले साल इन्हीं तारों से करीब सौ बीघे गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई थी। समस्या का समाधान न होने से इस बार भी किसान चिंतित हैं।
सोनेपुर, सूर्यकुंड, मऊ, राजापुर और पहाड़ी क्षेत्र के कई गांवों में हाईटेंशन तार खेतों के ऊपर झुके हुए हैं। फागुन और चैत्र के महीनों में दोपहर के समय तेज हवाएं चलती हैं। इन हवाओं के कारण बिजली के तार आपस में टकराते हैं। इससे चिंगारी निकलती है और खेतों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
गेहूं की फसल अब लगभग पक चुकी है और कटाई में थोड़े ही दिन बाकी हैं। किसान दिन-रात खेतों में जाकर तारों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। वे किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सतर्क हैं। यह स्थिति किसानों के लिए आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण बन सकती है।
फोटो-06सीकेटीपी 03-देवेंद्र सिंह । संवाद
बछरन गांव के किसान देवेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा चलने से मन में डर बना रहता है। खेत से निकले बिजली के तारों को लेकर लगातार चिंता बनी रहती है। कई बार संबंधित विभाग से तारों को हटाने या किनारे कराने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
फोटो-06सीकेटीपी 04-गोरेलाल सिंह
कांडीखेरा निवासी किसान गोरेलाल सिंह ने बताया कि पिछले साल उनके पड़ोसी के खेत में बिजली के तारों के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। अब फसल फिर से पकने को तैयार है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। इससे मन में डर बना हुआ है।
बीते वर्ष की घटनाएं
- भरतकूप थाना क्षेत्र के बंदरी गांव के सिलखोरी पुरवा में दोपहर के समय बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में किसान श्याम सुंदर की लगभग दो बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई थी।
-
- इटवा क्षेत्र के सुहेलवा चरखवा गांव के सिवान में जर्जर बिजली तार से निकली चिंगारी के कारण रात में गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।
मऊ क्षेत्र में घोसी स्थित मिलजुमला कैलवर और बनगांव गांव में खेतों में लटक रहे बिजली के तारों के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
-
बोले जिम्मेदार
झुके पोल को लेकर जानकारी नहीं है। इनकी जानकारी लेकर इन्हें ठीक कराया जाएगा। इसके साथ खेतों से निकले तारों को भी ठीक करवाया जाएगा। - सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड।
फोटो 06 सीकेटीपी-01- सूर्यकुंड की ओर जाने वाले रास्ते में खड़े बिजली के झुके पोल। संवाद
फोटो 06 सीकेटीपी-01- सूर्यकुंड की ओर जाने वाले रास्ते में खड़े बिजली के झुके पोल। संवाद
फोटो 06 सीकेटीपी-01- सूर्यकुंड की ओर जाने वाले रास्ते में खड़े बिजली के झुके पोल। संवाद