फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रसोई में लीक हुआ सिलिंडर, गृहस्थी जली

Mon, 24 Aug 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना के रौली कल्याणपुर में रविवार सुबह रसोई ने पूरे घर को तबाह कर दिया।
विज्ञापन

खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर लीक हो गया। इससे घर में आग लग गई और लपटों में गृहस्थी जल गई। राजस्व टीम ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
रौली कल्याणपुर गांव निवासी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी नीलम रसोई में गैस चूल्हे से खाना बना रही थीं, तभी अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने लगी और रेगुलेटर ने आग पकड़ ली। आग को देखकर नीलम घबराकर बाहर भागीं।
विज्ञापन

परिवार कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे घर में रखी 80 हजार रुपये की नकदी, कपड़े, राशन सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
गनीमत यह रही कि परिवार समय रहते बाहर निकल गया। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार राय व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ तहस-नहस हो चुका था। बाद में राजस्व टीम ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें