फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं की निकली साइकिल रैली

Wed, 24 Sep 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 23 सीकेटीपी-8- परिचय- मिशन 5.0 में जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखातीं सीडीओ अमृतपाल कौर। सं
विज्ञापन
चित्रकूट। मिशन शक्ति के अंतर्गत मंगलवार को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन थीम पर साइकिल रैली का आयोजन हुआ। रैली का नेतृत्व डीपीओ प्रगति गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, सीडीओ, डीआईओएस रविशंकर और डीपीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व चित्रकूट इंटर कॉलेज से निकलकर धनुष चौराहा, पटेल चौक होते हुए तहसील तक पहुंची।

तहसील सभागार में डीपीओ ने छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1098 और 1076 के उपयोग पर कहा कि बालिकाएं निसंकोच शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन


इसके बाद महिला थाना प्रभारी नीलम ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया और छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम में सीओ नगर अरविन्द वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी डा सौरभ सिंह, यातायात प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, चाइल्डलाइन टीम, दोनों विद्यालयों के अध्यापक और करीब 200 छात्राएं मौजूद रहीं।

फोटो 23 सीकेटीपी-8- परिचय- मिशन 5.0 में जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखातीं सीडीओ अमृतपाल कौर। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें