मानिकपुर। करंट लगने से दो साल के बालक की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बाल्मीकि नगर पूर्वी के लाला सोनकर के घर पर लोहे के दरवाजा लगा है। किसी कारणवश उसमें करंट आ गया था। इसी दौरान उसके दो वर्षीय पुत्र आयूष ने दरवाजे को छू लिया तभी करंट की चपेट में आ गया। परिजन गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम संगमलाल गुप्ता, लेखपाल रामकुमार वर्मा मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बधाते हुए पारिवारिक लाभ योजना के तहत मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
मृतक के पिता लाला सोनकर ने बताया कि उसके चार लड़के व तीन लड़की है । जिसमें एक पुत्र की बीमारी से मौत हो चुकी है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। (संवाद)