फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पहाड़ी के सिकरिया गांव में करंट से मृत महिला के परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सिकारिया गांव में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। महिला घर में पंखा चालू करते समय हादसे का शिकार हुई।
विज्ञापन

सिकारिया गांव निवासी माया देवी (38) पत्नी सत्यनारायण शुक्रवार को घर में थीं। तभी पंखा चालू करने के लिए वह बोर्ड पर प्लग लगा रही थीं। बोर्ड में करंट आने की वजह से महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला के जेठ अजय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। जब उनका पुत्र कुलदीप घर के अंदर गया तो घटना की जानकारी हुई। पति सत्यनारायण राजस्थान के एक मंदिर में पुरोहित और दो बेटे कुलदीप व संदीप हैं।
विज्ञापन

मायका बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र के गौतमपुर में है। मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें