फोटो-14- रामघाट के पास बूड़े हनुमान मंदिर में सजी भगवान हनुमानजी की मूर्ति
- फोटो : CHITRAKUTT
खोही(चित्रकूट)। बुढवा मंगल पर बूढे हनुमान जी मंदिर में फ ाग संगीतमयी सुंदरकांड कीर्तन के बाद महाआरती और पूजन का कार्यक्रम हुआ। हजारों भक्तों ने कार्यक्रम में सहभागिता की एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और ठंढई व बूंदी का प्रसाद बंटा। मत्तगयेंद्रनाथ मंदिर में भी हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष फ ाग और भजन कीर्तन गाया गया।
सीतापुर स्थित बूढे हनुमान मंदिर के पुजारी रामजीदास महाराज ने बताया कि हर साल की तरह धूमधाम से बुढवा मंगल मनाया गया। कसहाई गांव से आई फ ाग मंडली ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय संगीत विभाग के डा. विशे नारायण व उनकी टीम द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड की प्रस्तुति की गई। मंदिर को फूलों से सजाया गया और विशेष पूजन को बाद हनुमानजी की महाआरती की गई। हजारों भक्तों के बीच ठंढई और बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर रामायणी कुटी के महंत रामहृदय दास महाराज, केशरी तिवारी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, आनंद सिंह पटेल, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, पंकज अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव समेत हजारों भक्तजन मौजूद रहे।