चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोडा गांव में बृहस्पतिवार को बिजली बिल बकाया होने के चलते क्रशर मशीन को सीज कर दिया गया है। एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि गोडा गांव में राजेंद्र शर्मा की क्रशर मशीन चलती है। इसके लिए बिजली कनेक्शन लिया था लेकिन बिल जमा नहीं कर रहे थे। नोटिस भी जारी की गई थी। कोई जवाब नहीं मिला तो टीम के साथ क्रशर मशीन को सीज कर दिया गया। साथ ही डंपर व एक बाइक को भी सीज की गई है। बताया कि राजेंद्र शर्मा पर 62,36,346 रुपये बकाया है। (संवाद)