धर्मनगरी में मलमास माह के अंतिम सोमवार को उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : CHITRAKUTT
खोही/ मऊ(चित्रकूट)। अधिक मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्ताें की भीड़ दिखी। रामघाट में छह माह बाद अमावस्या मेला जैसा नजारा दिखा। प्राचीन मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
सोमवार को जिले के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। मऊ कस्बे के टिकरा मोहल्ला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में एक माह से लगातार भगवान शिव के रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चल रहा है।
पं. सत्यम शास्त्री ने बताया कि अधिक मास में भगवान शिव की पूजा करने से कल्याण होता है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रमाशंकर त्रिपाठी, कैलाश श्रीवास्तव, अनूप कुमार द्विवेदी, अवधेश द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी व मनोज बाजपेयी रहे।