फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बड़ा मंगल व गंगा दशहरा के दूसरे दिन मंदाकिनी के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 27 May 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में गंगा दशहरा के दूसरे दिन बड़े मंगलवार पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदाकिनी नदी के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर दान-पुण्य किया और विभिन्न हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन




परिक्रमा मार्ग के वराह के हनुमान जी मंदिर, लैना बाबा सरकार और मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर, चांदी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। बजरंगबली के जयकारों और मां गंगा की भक्ति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। इस बार बड़ा मंगल गंगा दशहरे के दूसरे दिन पड़ने से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महंतों के अनुसार कुछ श्रद्धालुओं ने सोमवार को गंगा दशहरा मनाया, जबकि कई लोगों ने मंगलवार को पर्व मनाया।



उनका मानना है कि इससे पहले ऐसा अवसर नहीं आया, जब मलमास, बड़ा मंगल और गंगा दशहरा एक साथ पड़े हों। इस दिन नदी में स्नान कर हनुमान जी की पूजा करने से 10 प्रकार के पाप और विकार दूर होते हैं। वहीं भंडारा और 10 की संख्या में दान करने का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं ने अन्न, वस्त्र और फल आदि का दान कर पुण्य अर्जित किया। धर्मनगरी में भोर पहर से ही तमाम छोटे-बड़े हनुमान मंदिरों में बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन




मंदिरों और घाटों पर दिनभर भजन-कीर्तन, पूजा और भंडारों का आयोजन चलता रहा। इसके साथ भक्तों की भीड़ भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए कतारें लगी रहीं। इसके परिक्रमा मार्ग में भीड़ रही। परिक्रमा मार्ग सहित अन्य हनुमान मंदिरों में शरबत वितरण व भंडारा आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें