फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बारिश और तेज हवा से गिरी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुधवार को जिला मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में तेज हवाओं के बीच जोरदार बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी फसलें कई स्थानों पर गिर गईं। गेहूं सहित सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग तीन एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

रबी की फसल गेहूं, चना और सरसों की फसल तैयार है। बुधवार को जिला मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में आधा घंटे से अधिक जोरदार बारिश हुई। अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी होती रही। तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी फसल कई स्थानों पर गिर गई।
कालूपुर पाही के किसान नत्थू प्रसाद ने बताया कि इस साल फसल अच्छी है, लेकिन तेज बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा सरसों की फसल को क्षति हुई है। कसहाई गांव के किसान गजाधर प्रसाद ने बताया कि बारिश होने सभी फसलों को नुकसान हुआ है। तेज हवा चलने से फसल खेतों में गिर गई है। यही हाल रहा तो किसानों को भारी नुकसान होगा। उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि कुछ स्थानों फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


19 मार्च तक बूंदाबांदी होगी
गनीवां कृषि फार्म के वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय के आसपास ही तेज बारिश हुई है। इससे फसलों को आंशिक क्षति हुई है। बताया कि 19 मार्च तक मौसम में बदलाव रहेगा। बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलेगीं। घने बादल छाने के साथ ही बिजली भी चमकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें