फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पत्ती लपेटक कीट और झुलसा रोग से फसल तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लगातार बारिश और मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के बाद जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में धान की फसल पर कीट-रोगों का कहर टूट पड़ा है। पत्ती लपेटक कीट और झुलसा रोग से फसल बर्बाद हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। टीम ने पहाड़ी ब्लॉक के भानपुर, चकौंध, पनौटी, सगवारा, राजापुर के चिल्लीमल, भदेदू और मानिकपुर के भौरी सहित दर्जनों गांवों के खेतों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केवीके प्रमुख डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पत्ती लपेटक कीट पत्ती को मोड़कर अंदर से हरा भाग खा जाता है, जिससे पत्तियों पर सफेद धारियां पड़ जाती हैं और पत्तियां सूखने लगती हैं। ज्यादा प्रकोप से पौधे की बढ़वार और बाली का विकास रुक जाता है। वहीं झुलसा रोग में पौधों पर छोटे भूरे धब्बे बनते हैं, जिससे पैदावार घट जाती है। अभी कीट शुरुआती अवस्था में है, तुरंत रोकथाम जरूरी है।

कृषि वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने सलाह दी कि लपेटक कीट दिखते ही क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 60 मिली या फ्लूबेंडियामाइड 20 मिली को 150 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव करें। खेत में ज्यादा दिन पानी न भरने दें, निकासी की नाली बना दें। लक्षण दिखते ही वैज्ञानिकों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें