फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से फसल राख

Sat, 25 Apr 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरूराम का पुरवा में शनिवार दोपहर खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने एक किसान की मेहनत को राख कर दिया। आग लगने से उसके छह बीघे के गेहूं का लाक जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसान का लगभग पचास हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


हेमचंद्र पुत्र दुखीराम निवासी वीरूराम का पुरवा (भौंरी) ने बताया कि उसके खलिहान में गेहूं काटकर कतराई के लिए रखा था। उसके खेत के ऊपर हाईटेंशन लाइन है। शनिवार दोपहर एचटी लाइन से निकली चिंगारी उसके खेत में गिरी। इससे वहां रखे गेहूं के लाक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उसकी सारी फसल राख हो गई। उसके साथ आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई। हेमचंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी नेत्रहीन है। उसके पांच पुत्रियां कोमल, खुशबू, आरजू, शिवानी, गुड़िया हैं। दो पुत्रियों की शादी करनी है। आग ने उसके अरमान खाक कर दिए। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें