उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय मंत्री शानू गुप्ता की अगुवाई में गुरुवार को जिले के व्यापारियों ने अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा को ज्ञापन देकर डिस्पोजल क्राकरी के निर्माताओं व व्यापारियों का उत्पीड़न न किए जाने की मांग की।
व्यापारियों ने बताया कि शासनादेश के क्रम में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसमें प्लास्टिक की थैली का तात्पर्य वस्तुओं को लाने व ले जाने एवं वितरण के प्रयोजन के लिए है। लेकिन इसमें पैकेजिंग व डिस्पोजल गिलास, चम्मच व अन्य क्राकरी को शामिल नहीं किए जाने की बात कही।
व्यापारियों ने बताया कि दो मार्च को नगरपालिका में हुई बैठक में डिस्पोजल क्राकरी को बंद करने को गलत तरीके से घोषणा कराई गई है। नगरपालिका के इस आदेश से व्यापारी परेशान व आक्रोशित है। व्यापारियों ने डीएम से शासनादेश के अनुरूप ही कार्रवाई करवाने की बात कही। इस मौके पर धर्मेंद्र चौरसिया, अनिल कुमार, गौरव, प्रमोद अग्रवाल, बबलू गुप्ता, सुरेशचंद्र, प्रमोद गुप्ता, राकेश कुमार, सोनपाल, सौरभ, रामगुप्ता आदि रहे।