फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क हादसों पर रोक लगाएगी क्रिटिकल कॉरिडोर टीम

विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 13 हादसे की जांच करती टीम। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग ने हाईवे के चार थानों में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन किया है। जो दुर्घटना होने पर मौके पर पहले पहुंचेगी और दुर्घटना के कारण व निवारण खोजेगी। इसके अलावा इन दुर्घटनाओं की विवेचना भी करेगी। साथ ही पीडब्लूडी, परिवहन, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों से मिलकर दुर्घटनाओं में घायलों को बेहतर इलाज, कार्रवाई, खराब सड़क सहित अन्य कारणों का पता भी लगाएगी। जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। पिछले दो दिनों में अकेले रैपुरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। बढ़ती दुर्घटनाओं को देख पुलिस विभाग ने झांसी मिर्जापुर हाईवे के भरतकूप, कर्वी कोतवाली, रैपुरा व कर्वी राजापुर सड़क पर पहाड़ी थाने में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम को गठन किया है। टीम में एक एसआई व चार सिपाही रहेंगे। यह टीम मॉनिटरिंग कर हादसों के कारणों का पता लगाएगी। टीम सभी चिह्नित ब्लैक स्पॉटों की निगरानी करेगी। इससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। साथ ही टीम राहगीरों को जागरूक भी करेगी। नियमों का पालन न करने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें