फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सोमनाथ मंदिर मार्ग का विवाद सुलझा, ढाई करोड़ से निर्माण

विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 27 सोमनाथ मंदिर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। ऐंचवारा से चर स्थित सोमनाथ मंदिर मार्ग के निर्माण का विवाद सुलझ गया है। जल्द ही करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। यह मार्ग ऐंचवारा से सोमनाथ मंदिर तक करीब चार किलोमीटर लंबा है। पहले सड़क में गड्ढे थे, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। धर्मार्थ कार्य योजना के तहत 264 लाख रुपये का प्रस्ताव बना था। काम शुरू हुआ था, पर रास्ते के विवाद के कारण इसे रोकना पड़ा। लोनिवि के सहायक अभियंता नीरज सक्सेना ने विवाद के निपटारे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण जल्द शुरू होगा, जिसके लिए 5.43 लाख रुपये जारी हुए हैं। इस सड़क से मंदिर तक पहुंचना आसान हो जाएगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें