फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के झगड़े में युवक की हत्या

Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


भरतकूप के रौली गांव निवासी रामविलास का पुत्र सोनू (20) सूरत में मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व वह सूरत से लौटा तो गांव न जाकर बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बरूई गांव निवासी मामा नत्थू के घर पहुंच गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह सोनू छीतूपुर गांव गया था। लौटते समय रास्ते में बांदा के पहुंआ कमासिन निवासी इक्कीस वर्षीय अड़ी उर्फ रामऔतार पुत्र शिवप्रसाद मिल गया।

दोनों ने बरूई गांव स्थित दुकान पर बैठकर शराब पी। ग्रामीणों के मुताबिक शराब पीने के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि अड़ी ने सोनू के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इस पर अड़ी भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सोनू के परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन


परिजन सोनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांदा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता ने बहिलपुरवा थाने में अड़ी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अड़ी उर्फ रामऔतार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

दो सौ रुपये के लिए विवाद
दोनों युवकों में शराब के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि सोनू और अड़ी एक दूसरे को ज्यादा नहीं जानते नहीं थे। सोनू मामा के यहां अक्सर आता था। अड़ी उर्फ रामऔतार की भतीजी का विवाह बरूई में हुआ है। वह भतीजी के घर आया था। शुक्रवार को दोनों रास्ते में मिले तो बातचीत हुई। दोनों ने दुकान में बैठकर लगभग एक घंटे तक नमकीन के साथ शराब पी।

इस दौरान वहां दो और लोग भी थे। बताते हैं कि शराब और नमकीन का चार सौ रुपये का बिल बना। लोगों ने बताया कि अड़ी ने सौ रुपये ही दिए। इस कारण सोनू को तीन सौ रुपये देने पड़े। इस पर सोनू ने कहा कि उसके दो सौ रुपये ज्यादा लगे हैं। हिसाब बराबर करने के लिए अड़ी सौ रुपये उसे दे। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। दोनों नशे में थे। विवाद बढ़ता गया। नजदीक के खेत में बैरीकेडिंग के डंडे को उखाड़कर अड़ी ने सोनू के सिर पर मार दिया। सोनू दो भाइयों में बड़ा था, उसकी दो बहनें भी हैं। पिता मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें