फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर भड़के ग्रामीण

Tue, 20 Mar 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
शांतिदेवी (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से घायल महिला की मौत पर मंगलवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगाने पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


13 मार्च को तरावं गांव में घर से खेत जा रही शंातिदेवी पत्नी शिवपूजन को रास्ते पर बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल फिर इलाहाबाद में इलाज कराया गया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत होने पर परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। कुछ देर तक पुलिस के न पहुंचने पर नाराज परिजनों ने शव को गांव से हाईवे तक लाए और जाम लगाने का प्रयास किया। इसी बीच कोतवाल सुभाष चौरसिया और चौकी प्रभारी हरि सिंह पहुंचे। ग्रामीणोें को समझाकर जाम नहीं लगने दिया। कोतवाल ने बताया कि शांति देवी के पति की तहरीर पर गांव के अज्ञात ट्रैक्टर और चालक राजेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें