फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे पति पर पत्नी ने कुल्हाड़ी से किया हमला

Wed, 24 Aug 2016 11:05 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
axe
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के नवविवाहिता ने सोते समय पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर जान से मारने का प्रयास किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आए अन्य परिजनों ने महिला को कुल्हाड़ी समेत पकड़ लिया और लहुलुहान पति को इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए।
विज्ञापन

 

रैपुरा थाना क्षेत्र के बेलहा निवासी मुन्नू निषाद की पुत्री नीरज देवी का विवाह अप्रैल 2016 को मऊ थाना क्षेत्र के बरवार निवासी महादेव (28)  पुत्र  लुल्ली के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पति-पत्नी अपने कमरे मेेें सो रहे थे।

बुधवार सुबह लगभग साढे़ चार बजे नीरज देवी ने कुल्हाड़ी से सो रहे पति पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। महादेव की मां भुल्लन देवी ने बताया कि पुत्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर आए तो कमरे का नजारा देख हड़कंप मच गया। परिजन लहूलुहान महादेव को सीएचसी मऊ लाए। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रिफर कर दिया।
विज्ञापन



उधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और महिला को कुल्हाड़ी समेत पकड़ लिया। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि घायल की मां की तहरीर पर महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

घटना के पीछे के कारण की जानकारी नहीं है। घायल की मां ने बताया कि शादी के बाद से ही बहू के चाल चलन अच्छे नहीं थे। जिसे लेकर कई बार उसे टोका गया था। इसी बात के लेकर वह महादेव से नाराज रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें