दो दिन पूर्व घर से लापता हुए युवक का शव कुएं में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज करने की बात कही है।थानाक्षेत्र के ओबरी गांव के एक अर्द्धनिर्मित कूप में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष शशीप्रकाश टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त मुरका निवासी दयाशंकर कोल (45) पुत्र जगदेव के रूप में की गई। जानकारी होने पर दयाशंकर का परिवार कूप के पास पहुंचा और शिनाख्त की पुष्टि की।
देवकली ने बताया कि 16 मई की रात दस बजे मुरका के एक शराब की दुकान का सेल्समैन दयाशंकर को घर आकर ले गया था। इसके बाद से कोई पता नहीं चल सका। जो लोग ले गए थे वे भी नजर नहीं आए। लगातार पिता की खोजबीन करते रहे तभी शुक्रवार की दोपहर को कूप में शव मिलने की जानकारी हुई।
थाने में दी तहरीर में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव कूप में फेंकने का आरोप लगाया है। दयाशंकर मजदूरी क रता था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। अर्द्धनिर्मित कूप में पानी पर्याप्त था और उसमें पत्थर भी थे। इससे शरीर पर पत्थर से चोट लगने के भी निशान हैं।