फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर लगाया जाम

Tue, 17 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हाइवे पर जाम लगा दिया। उधर से निकलीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोगों को समझाया और कोतवाल को आरोपियों की जल्द धरपकड़ के निर्देश दिए तब लोग माने।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को रेहुटिया निवासी बाबूलाल प्रजापति की बटी मंटू देवी (16) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। परिजनों का आरोप है कि कालेज में प्रवेशपत्र न मिलने से चिंतित होकर छात्रा ने जान दी है।

उन्होंने कल्याण भारती इंटर कालेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को छात्रा की मौत का जिम्मेदार ठहराया। मंगलवार को जब शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रही है। बाद में इन लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद वहीं से निकलीं साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने।

कोतवाल केपी दुबे ने कहा कि दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में सभी बिंदुओं पर ध्यान रखा जाएगा और साथ ही बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें