फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के सामने लहराए असलहे, पथराव और मारपीट

Mon, 17 Sep 2018 11:01 PM IST
chitracoot
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर  उजाला ब्यूरो
खोही (चित्रकूट)। पांच हजार वर्ग फीट जमीन को लेकर रविवार शाम बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच असलहे निकल आए और एक दूसरे को मारापीटा गया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सांसद के घायल चौकीदार की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के आरोग्यधाम के पास की है। चित्रकूट की सीमा से सटे नयागांव के दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्प आरोग्यधाम गेट के बगल में सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, उनके परिवार के सदस्यों व भाइयों के नाम पांच हजार वर्ग फीट जमीन है। सांसद पक्ष का दावा है कि जमीन की बाकायदा रजिस्ट्री है। आरोप है कि दूसरे पक्ष राजेश्वर त्रिपाठी, रामसुंदर शुक्ला और श्रीकांत उर्फ पप्पू शुक्ल एक हजार वर्ग फीट पर अपना दावा जताते हुए कब्जे की नीयत से निर्माण कराने लगे। रविवार की शाम छह बजे निर्माण की जानकारी सांसद पक्ष को होने पर वह मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के राजेश्वर त्रिपाठी, रामसुंदर शुक्ला व श्रीकांत उर्फ पप्पू शुक्ला का दावा है कि एक हजार वर्ग फीट जमीन उनकी है और मामला अदालत में है। इसका स्टे भी था जो अब समाप्त हो चुका है। कहासुनी और पंचायत के बाद कोई फैसला न निकलने पर दोनों पक्षों के बीच तकरार के साथ मारपीट होने लगी। इस दौरान पथराव की भी सूचना है। मारपीट और पथराव में सांसद का चौकीदार मानिकपुर थाना क्षेत्र के हनुआं गांव निवासी मिथलेश कुमार और दूसरे पक्ष से नयागांव निवासी श्रीकांत उर्फ पप्पू शुक्ला शामिल है। दोनों को पुलिस ने सतना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नयागांव एसओ केपी त्रिपाठी ने बताया कि सांसद के चौकीदार मिथलेश की तहरीर पर नयागांव निवासी राजेश्वर त्रिपाठी, रामसुंदर शुक्ला व श्रीकांत उर्फ पप्पू शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सांसद बोले---
सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि सन् 1980 से यह भूमि उनके परिवार के नाम है। कुछ भू माफिया पहले भी इस जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इन्हीं लोगों ने साजिशन असलहे लेकर फिर कब्जा करने का प्रयास किया था। मारपीट या विरोध के दौरान वह मौजूद नहीं थे। जानकारी पर मौके पर पहुुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ लोग इसे जबरन सोशल मीडिया में तूल दे रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस पकड़कर ले गई है। उनका कोई विवाद नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें