फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने देवरानी-जेठानी से किया सामूहिक दुराचार

Thu, 05 Mar 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार की वारदात हुई। दोनों आपस में जेठानी देवरानी हैं। बदमाशों के घर में धावा बोलते ही घर के पुरुष भाग खड़े हुए और बदमाश दोनों को पास के खेत में ले गए। महिलाओं ने गांव पहुंचकर घटना बताई तब पुलिस को सूचना दी गई। अपर एसपी, सीओ और अन्य अधिकारियों ने रात में ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। भुक्तभोगी के पतियों ने इसकी तहरीर दी है, जिसमें गांव के सात लोगों के अलावा छह अज्ञात लोगों के नाम हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के एक मजरे में स्थित घर में बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे लगभग पंद्रह बदमाशों ने धावा बोला। इनमें से कुछ के पास असलहे तो कुछ के पास लाठी-डंडे थे। दरवाजा खुलवाकर वे लोग अंदर घुसे तो घर में मौजूद बड़ा भाई इन्हें देखते ही भाग खड़ा हुआ। छोटे भाई के साथ बदमाशों ने मारपीट शुरू की तो वह भी भाग गया।

इसके बाद बदमाश घर में मौजूद जेठानी (25) और देवरानी (20) को घसीटते हुए पास के एक खेत में ले गए। घर में जेठानी का तीन साल का पुत्र और डेढ़ साल की पुत्री रोते-बिलखते रहे। लगभग डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने दोनों के साथ सामूहिक दुराचार किया और फिर खेतों की तरफ भाग गए। महिलाओं ने गांव पहुंचकर घटना बताई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ घंटे बाद अपर एसपी आरडी चौरसिया, सीओ मऊ अजय कुमार कुलश्रेष्ठ, प्रभारी एसओ मधुसूदन दीक्षित आदि मौके पर पहुंच गए। भुक्तभोगियों ने पप्पू पटेल पुत्र श्रीराम, संतोष उर्फ राजा पुत्र जगन्नाथ, संतोष विश्वकर्मा पुत्र नारायण शरण, शेषण यादव पुत्र सद्धू, भवसेरी कोल पुत्र चुन्नीलाल, परदेशी पुत्र आनंदी के अलावा कुनका कोल के डभौरा निवासी दामाद और लगभग छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मानिकपुर थाने में तहरीर दी है।

उधर, सीओ ने बताया कि जरूरी नहीं कि तहरीर में दिए गए तथ्य सही हों। पूरी छानबीन और तहकीकात की जाएगी। इसके बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्ट्या इसमें किसी डकैत गिरोह की संलिप्तता नजर नहीं आ रही। वारदात में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें