एआरटीओ कार्यालय में टूटा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर एआरटीओ कार्यालय के सुरक्षाकर्मी को पीटकर अलमारी में रखी नगदी लूटने का प्रयास किया। असफल रहने पर बदमाश भाग निकले। कार्यालय के लिपिक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर के पास स्थित एआरटीओ कार्यालय में शनिवार की रात को सुरक्षाकर्मी कमलेश मिश्रा ड्यूटी पर था। उसने बताया कि दो बदमाश आए और उसे पकड़कर मुंह दबा लिया और एक बदमाश तमंचे की नोंक पर उसे अंदर ले गया।
इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाशों ने कैश चेस्ट तोड़ने का प्रयास किया। असफल रहने पर कंप्यूटर व अलमारी में रखी अन्य सामग्री को तोड़ दिया। इसके बाद दोनों भाग गए। कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक रामसूरत ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।