फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या कर शव फेंका

Mon, 02 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से किसी काम से बाहर गए बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर उसका शव चेन्नाड़ के एक बगीचे में फेंक दिया गया। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक पवन कुमार और अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे का दावा किया है। मृतक के पिता स्वतंत्रता सेनानी थे।
विज्ञापन


 इंद्रदेव त्रिपाठी (80) निवासी ओबरी मजरा कसिया थाना बरगढ़ किसी काम से इलाहाबाद गए थे। उनको मझियारी स्टेशन पर शनिवार रात लगभग दस बजे देखा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक वह मजरे कसिया से लगभग सौ मीटर पहले चेन्नाड़ में भी दिखे थे। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। उनकी पत्नी यहां अकेले रहती हैं।

उनको इंद्रदेव ने इलाहाबाद से फोन कर बताया था कि वह रात तक आ जाएंगे। जब वह सुबह तक नहीं पहुंचे तो पत्नी ने बाहर रहने वाले दोनों पुत्रों को सूचना दी। सोमवार सुबह इंद्रदेव का क्षतविक्षत शव चेन्नाड़ के एक बगीचे में पड़ा मिला। उनके दो कटे हाथ, बायां पैर, सिर मिला है। बाकी धड़ की पुलिस तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से उनकी हत्या की है।
विज्ञापन


बगीचे में ही उनका बैग, मोबाइल और चार सौ रुपये भी मिले हैं।  उधर, घटना से सदमे में आए घरवाले कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। समाचार भेजे जाने तक किसी के खिलाफ तहरीर भी नहीं दी गई थी। एसपी पवन कुमार, सीओ अजय कुमार कुलश्रेष्ठ आदि ने मौका मुआयना किया। डाग स्क्वायड भी पहुंचा। एसपी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें