फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विच आफ हो गया अपहरणकर्ता का मोबाइल

Sat, 06 Aug 2016 10:40 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुए छात्र के अपहरण मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस की तीन टीमें लगातार निगरानी कर रहीं हैं। उधर, भयभीत परिजनों ने बताया कि आरोपी का मोबाइल अब स्विच आफ बता रहा है। जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव की नई बस्ती से गुरुवार दोपहर कक्षा पांच के छात्र जगदीश पुत्र हर्षवर्धन का पड़ोसी अतिथि पटेल ने समोसा खिलाने के बहाने अपहरण कर लिया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार को अपहृत छात्र के नाना रामचंद्र वर्मा ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से पांच लाख की फिरौती मांगने की सूचना आई थी वह अब स्विच आफ है।

जिससे परिजनों में अनहोनी की आशंका बनी है। पूरा परिवार इसमें किसी साजिश की भी संभावना से इंकार नहीं कर रहा। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। कोतवाल सत्यपाल सिंह, भरतकूप प्रभारी मो. अकरम व सीतापुर प्रभारी नीरज यादव इसकी खोजबीन में लगे हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें