नहर के पानी को काटकर अपने खेतों में सिंचाई करने पर दो पक्षों के बीच लाठियां चटकीं। दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के मुलायम नगर निवासी शिवपूजन यादव व शिवकुमार ने बताया कि नहर के पानी से उनके खेतों में सिंचाई हो रही थी। रास्ते में नहर काटकर पड़ोसी बाबूलाल, अजय व संजय ने पानी की धारा अपने खेतों की ओर कर ली। जानकारी होने पर इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगा।
इसके बाद लाठियां भी चटकीं। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।