फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से होमगार्ड की मौत

Fri, 09 Mar 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
होमगार्ड राकेश कुमार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ड्यूटी पर पैदल जा रहे होमगार्ड की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को भी इलाहाबाद रेफर किया गया है। हादसा बस स्टैंड के पास हुआ। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के पटपरहा गांव निवासी होमगार्ड राकेश सिंह पटेल (44) पुत्र गणेश सिंह शुक्रवार सुबह मऊ थाने में ड्यूटी पर पैदल जा रहा था। बस स्टैंड के पास इलाहाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक ने राकेश को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक समेत चालक बस से टकराकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लाए जहां डाक्टरों ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया और बाइक चालक को इलाहाबाद रेफर कर दिया है। बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस व होमगार्ड स्टाफ ने परिजनों को ढांढस बधाया। राकेश के भाई विजय सिंह ने थाने में अज्ञात चालक  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राकेश की पत्नी ममता देवी व पुत्र कुलदीप और संदीप का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें