फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी और पिता के साथ घर गई नन्ही उर्मी

Sat, 19 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
घायल उर्मी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली मां की दो वर्षीय पुत्री उर्मी की हालत में दूसरे दिन सुधार हुआ तो अस्पताल पहुंचे पिता व दादी डाक्टरों की सलाह लेकर सीधी (एमपी) ले गए। परिजनों ने बताया कि पति के साथ पूना जाने से मना करने पर वह बिना बताए पुत्री को लेकर घर से निकल गई थी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह  कालूपुर रेलवे पटरी के पास सीधी मप्र की वेदवती ने मासूम बालिका के साथ संपर्क  क्रांति एक्सप्रेस के सामने छलांग लगाई थी जिससे बालिका छिटककर दूर जा गिरी और उसकी जान बच गई लेकिन मां की मौके पर मौत हो गई थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस से जानकारी मिलने के बाद मुख्यालय आए पति सोनू साकेत व उसकी मां पोस्टमार्टम कराकर शव गांव ले गए।

इसके अलावा जिला अस्पताल में भर्ती बालिका उर्मी को भी इलाज के बाद घर ले गए। जिला अस्पताल के डा. आरके गुप्ता ने बताया कि बालिका के सिर पर कोई गहरी चोट नहीं थी।  कुछ स्थानों पर छिलने के निशान हैं लेकिन वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें