फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू ललित दस और गोप्पा बना 55 हजार इनामी

Sat, 21 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शिक्षा के मंदिरों में धावा बोलकर फिरौती वसूलने वाला 50 हजार का इनामी डाकू गोप्पा पर पांच हजार का और इनाम बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा डाकू ललित पर भी दस हजार का इनाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



   यूपी क्षेत्र के पहाड़ी, राजापुर, रैपुरा से लेकर बहिलपुरवा व मारकुंडी थाना क्षेत्र के कई हिस्सों में कभी शिक्षकों को धमकी देकर रंगदारी वसूलना तो कभी सरकारी काम में कमीशन मांगने वाले डाकू गोप्पा पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

इस पर राइफल लूट और चार हत्याओं की रिपोर्ट दर्ज है। अब यह डाकू मप्र क्षेत्र की ओर भी सरगर्मी बढ़ा रहा है। जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र के क्षीरपुर गांव से रामगोपाल नामक युवक का अपहरण कर फिरौती वसूलने की घटना के बाद शनिवार को मप्र पुलिस ने इस पर पांच हजार का इनाम घोषित बनाया है। एसपी मिथलेश कुमार ने बताया कि यह घटना लगभग एक माह पहले की है
विज्ञापन


लेकिन अब विवेचना के बाद इस पर इनाम घोषित किया गया है। इस डाकू पर पहले 50 हजार का इनाम था। जो यूपी पुलिस की ओर से घोषित था। अब यह डाकू 55 हजार का इनामी बन गया है। इसके अलावा डाकू ललित पटेल पुत्र जोकड़ पटेल निवासी पौशाला मप्र  पर भी पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित किया है।


गौरतलब है कि डाकू ललित ने बीते शनिवार को मोहकमगढ़ से जानकीशरण नामक किसान का अपहरण किया था लेकिन पुलिस ने उसे बुधवार को सकुशल छुडा लिया था। एसपी सतना ने बताया कि डाकू सरगना पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें