फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान को लूटा, मांगी पांच लाख रंगदारी

Fri, 14 Oct 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
loot in rishikesh - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। पांच असलहाधारियों ने महिला प्रधान को रास्ते में रोककर अभद्रता की और नगदी समेत जेवरात लूट लिए। प्रधान ने थाने में दो नामजद के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रधान ने आरोप लगाया कि असलहाधारियों ने पांच लाख रुपये दीपावली के पूर्व पहुंचाने की धमकी भी दी है।  
विज्ञापन


मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के मडैयन की प्रधान माया देवी ने बताया कि दशहरे के दिन वह अपने गांव के रमेश के साथ बाइक से मुख्यालय में रिश्तेदारों से मिलने आई थी। शाम को वापसी के दौरान जैसे ही वह षलेवर तालाब के पास पहुंची तो वहां मौजूद पांच असलहाधारियों ने बाइक रुकवाई। 

उसके साथ अभद्रता की और बैग में रखे बीस हजार नगद लूट लिए। इसके अलावा शरीर पर मौजूद गहने चेन, पायल और अंगूठी भी उतरवा ली। प्रधान ने बताया कि आरोपियों में दो को वह पहचान गई हैं। सभी ने दीपावली के पहले पांच लाख रुपये देने की धमकी दी है।
विज्ञापन


इसके लिए जगह और  समय बाद में बताने को कहा गया है। वहीं थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। बेलौंहापुरवा के रामबरन उर्फ घोचू और कमलेश कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें