फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का शटर काट चोरी

Tue, 09 Aug 2016 10:25 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते दुकानदार नरेंद्र अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। एक सप्ताह के अंदर हाइवे किनारे स्थित दुकान की छत के रास्ते आए चोरों ने लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया। इसके अलावा ओवरब्रिज के नीचे नया बाजार में स्थित चार दुकानों का ताला तोड़ा गया था।
विज्ञापन


मुख्यालय के पुरानी बाजार डाकखाना के बगल में स्थित मुदित इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक्स के मालिक नरेंद्र अग्रवाल मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की दुकान के कमरे की शटर कटी थी। चोरों ने कुछ टीवी सेट व अन्य सामग्री को तोड़ दिया था। जरूरी कागजात समेत 50 हजार से अधिक की टीवी स्क्रीन व अन्य सामग्री साथ ले गए। सूचना मिलने पर सीओ राजेश तिवारी व कोतवाल सत्यपाल सिंह डाग स्कावड टीम के साथ दुकान पहुंचे।
   
इस घटना के बाद पुलिस दो घंटे तक दुकान व आस पास तलाशी करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बस स्टैंड के पास हार्डवेयर व पेंट की दुकान से चोरी हुई थी। इसके पूर्व नई बाजार में सर्राफा व बर्तन की दुकानों में चोरी हुई है। सभी चोरियों में चोरों ने छत के रास्ते ही अंदर जाकर चोरी की है। कोतवाल ने बताया कि चोरी के अंदाज से लगता है कि कोई एक गैंग ने ही सभी स्थानों पर चोरी की है। लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ने पर व्यापारी नेताओं ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें